Aage badh kar saphalata ko choomo

Product Description-  सफल कौन नहीं होना चाहता, लेकिन वास्तव में कितने लोग सफल हो पाते हैं? वास्तव में सफलता के लिए दृढ़ता, तप, हठ, अनवरत प्रयास, और सकारात्मक सोच जैसे व्यक्तिगत गुणों का होना तो नितांत आवश्यक है हीं | इन व्यक्तिगत गुणों के ऊपर अगर उत्पादकता और नवाचार भी जोड़ दिया जाय, तो बड़ी सफलता को हासिल करना सुगम हो जाता है | “आगे बढ़कर सफलता को चुमें” पुस्तक में व्यक्तिगत उत्पादकता और नवाचार के लिए आवश्यक सारे घटकों का प्रभावी समायोजन किया गया है | उपयुक्त दृष्टांत और चित्रों को सन्निहित कर आवश्यक सिद्धांतों की समझ को सरल बनाने की कोशिश की गई है |

About the Author – बिहार राज्य के राजसी और साहित्यिक उपनगर सुर्यपुरा में प्रतिष्ठित विज्ञान शिक्षक के घर जन्मे प्रभात ने गृह राज्य में प्रारंभिक शिक्षा पुरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली और पुणे जैसे शहरों में प्रवास किया | आई टी सेक्टर में प्रोजेक्ट मैनेजर और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता के तौर पर देश विदेश में ख्याति पाने के बाद, प्रभात ने २०१६ में उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रखा और आज बहुराष्ट्रीय संस्था इंटेल्लिज़ेंज़ आई टी के मैनेजिंग पार्टनर हैं | देश में उद्यमिता और स्टार्टअप के विकास में प्रभात की भूमिका सराहनीय रही है | नवंबर २०२० में प्रभात ने “Innovate & Seize Your Success” नामक अंग्रेजी पुस्तक से लेखन की दुनिया में कदम रखा था, पुस्तक अपने श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर रही थी | अपने व्यस्त समय के बावजूद प्रभात लेखनी के लिए समय निकाल ही लेते हैं, तथा अंग्रेजी और हिंदी भाषा के कई प्रमुख अखबारों में तकनीक, उद्यमिता और व्यवसाय पर आलेख लिखते रहते हैं | प्रभात की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ है, और आने वाले समय में उनकी कई पुस्तकों से पाठक रूबरू होंगे |

Paperback Book available at –

Amazon link –https://amzn.to/3eCAz7v

Flipkart –https://bit.ly/3cYhY5w

 

E-Book Available at –

Kindle –https://amzn.to/3eFgXQr